Loading...

पुल से छलांग लगाकर व्यक्ति ने दी जान, मानसिक परेशानी और शराब की लत की चर्चा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / श्री रेणुका जी

मानसिक परेशानी और शराब की लत से जूझ रहे एक व्यक्ति द्वारा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में घटना के बाद सनसनी फैल गई।

श्री रेणुका जी

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के थाना कसौगा अंतर्गत पंचायत कल्याडी में सोमवार देर रात एक व्यक्ति द्वारा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रामेश्वर निवासी गांव कल्याडी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह अत्यधिक शराब का सेवन भी करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात उसने जलाल पुल से छलांग लगा दी।

मंगलवार सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मौके से गुजर रहे थे तो उन्होंने पुल के नीचे एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बाद में पहचान होने पर पता चला कि मृतक स्थानीय निवासी रामेश्वर है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच में जुट गई है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।घटना की पुष्टि जिला पुलिस प्रमुख ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Topics: