Loading...

HPRCA / गणित शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 308 उम्मीदवार चयनित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Result : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शिक्षा विभाग में गणित शिक्षकों के 312 पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26003 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद कुल 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

हमीरपुर

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3339 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2792 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद 493 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था।

उन्होंने बताया कि 14 से 19 मई तक दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी करते हुए 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के दो-दो पद खाली रह गए हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया परिणाम

आयोग के अनुसार अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्तांक शामिल किए गए हैं। यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है।

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आगे की प्रक्रिया और आवश्यक निर्देशों के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहें। भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया गया है।