Loading...

Results / लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 93 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Results : लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती के 78 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल 93 अभ्यर्थियों को 4 अगस्त को निर्धारित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

हमीरपुर

78 पदों के लिए जारी हुआ परीक्षा परिणाम

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने लोक प्रशासन विषय के 78 शिक्षक पदों (पोस्ट कोड-26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जहां अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

93 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 अगस्त को

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल 93 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित किया गया है। यह प्रक्रिया 4 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना उनके पंजीकृत ईमेल पते पर भेजी जाएगी तथा इसके लिए अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।

सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, प्रत्येक दस्तावेज की दो-दो सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति तथा एक वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

Related Topics: