Loading...

Results / एचपीपीएससी सेट परीक्षा परिणाम घोषित, 2,661 अभ्यर्थी सफल, विषयवार रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 28 Jul 2026 • 1 Min Read

Results : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 7 जून को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का परिणाम घोषित करते हुए 2,661 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों के विषयवार रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किए हैं तथा परिणाम में किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में आवश्यक संशोधन का अधिकार सुरक्षित रखा है।

शिमला

सेट परीक्षा का परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 7 जून को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के विषयवार रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।

विषयवार सफल अभ्यर्थियों का विवरण

जारी परिणाम के अनुसार लाइफ साइंसेज में 298, पॉलिटिकल साइंस में 287, हिस्ट्री में 171, अंग्रेजी में 157, कॉमर्स में 152, हिंदी में 141, केमिकल साइंसेज में 110 तथा मैथमेटिकल साइंसेज में 108 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसके अलावा इकोनॉमिक्स में 97, फिजिकल साइंसेज में 94, एजुकेशन में 56, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन में 50, सोशियोलॉजी में 44, जियोग्राफी और एनवायरनमेंटल साइंस में 41-41, संस्कृत में 38, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट में 21, म्यूजिक और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 19-19, साइकोलॉजी में 14, फिजिकल एजुकेशन में 13 तथा मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में 12 अभ्यर्थी सफल रहे।

आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

आयोग ने बताया है कि परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी अनजानी अथवा तकनीकी त्रुटि की स्थिति में आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। अभ्यर्थियों को अपना परिणाम केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड से ही सत्यापित करने की सलाह दी गई है।

Related Topics: