Road Closed / 25 मार्च तक बहल-स्वाहन बाया लखाला सड़क मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 28 Feb 2026, 2:52 PM | Updated: 28 Feb 2026, 2:52 PM 1 min read

मरम्मत कार्य के चलते बहल-स्वाहन बाया लखाला सड़क मार्ग पर 25 मार्च तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

बिलासपुर

मरम्मत कार्य के चलते लिया गया निर्णय

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मण्डल बिलासपुर के अधीन बहल-स्वाहन बाया लखाला सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण 25 मार्च तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

जारी आदेशों के अनुसार इस मार्ग का प्रयोग करने वाले वाहन चालक किरतपुर-नेरचैर फोरलेन से मिस्सेवाल-बलोली-मंझेड़-चिकुना सड़क मार्ग का उपयोग करेंगे।

आपातकालीन सेवाओं को छूट

मरम्मत कार्य के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बस, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को आवागमन की अनुमति प्रदान की गई है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Tags: