Loading...

Road Closed / मंडी में 24 नवंबर की रात से इस मार्ग पर बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Hours Ago • 1 Min Read

Road Closed / मंडी शहर में इंदिरा मार्केट के समीप अशोका ढाबा से आजाद ड्राई क्लीनर तक सड़क मार्ग 24 नवंबर, 2026 की रात 9 बजे से 2 दिसंबर, 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने निर्माण कार्य और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।

मंडी/मंडी

जिला दंडाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंदिरा मार्केट और होटल मेफेयर क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट तथा पेवर ब्लॉक बिछाने का काम किया जाना है। निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए संबंधित सड़क हिस्से पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि इस अवधि में आम जनता, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी इस निर्णय का प्रमुख उद्देश्य है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग को निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के लिए भी कहा गया है। जिला प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से 24 नवंबर की रात से लागू होने वाले अस्थायी यातायात प्रतिबंध के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

Related Topics: •