Loading...

Road Closed / न्यू रामपुर बेली पुल छह महीने बंद, वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे वाहन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Road Closed / ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के निर्माण के कारण रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल 2027 तक छह महीने बंद रहेगा। इस अवधि में वाहनों को ऊना रामपुर चौक से चंदरलोक कॉलोनी होते हुए कुठार कलां की ओर भेजा जाएगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के अनुरोध पर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने पुल बंद रखने और यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट करने के आदेश जारी किए हैं। यह अनुमति मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत दी गई है। निर्माण अवधि के दौरान वाहन चालक प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

जिला दंडाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर पहले से संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि पुल बंद रहने की अवधि और यातायात डायवर्जन की जानकारी मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो।

Related Topics: •