Loading...

सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

PRIYANKA THAKUR • 18 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उप मंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में शुक्रवार को विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से आए हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं हवलदार शिवदयाल शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।

ऊना

उप मंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में शुक्रवार को विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से आए हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं हवलदार शिवदयाल शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क पर चलते समय किन-किन सावधानियों का पालन करना चाहिए। जैसे हमेशा सड़क के बाईं ओर चलना, यातायात नियमों का पालन करना तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सभी लोग इन नियमों का पालन करें। तो समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

इसके साथ ही अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अवैध तस्करी के खतरों के बारे में भी जानकारी दी और विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें तथा समाज में जागरूकता फैलाएं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने आए हुए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है और सभी को नियमों का पालन करना चाहिए।इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रशीद मोहम्मद ने आयोजन से संबंधित सभी जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में विद्यालय कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Topics: