राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में चमके सेंट बीर्स के खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल मलपुर बद्दी के खिलाड़ियों ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कैडेट टीम ने भी सात गोल्ड मेडल के साथ टीम ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
बद्दी
प्रतियोगिता में अक्षित ठाकुर और अन्वी शर्मा ने दो-दो गोल्ड मेडल तथा ट्रॉफी जीती। रयान ठाकुर, रुद्र देव मित्तल, दैविक, अयान सैफी, आध्यास्री और काव्या ने दो-दो सिल्वर मेडल हासिल किए। कियारा, प्रियांश ठाकुर और आयुष बंसल ने एक-एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। कैडेट टीम में शामिल अभिक, समर बनवाला, नक्श, अर्शदीप सिंह और विवान्श ने सात गोल्ड मेडल तथा टीम ट्रॉफी हासिल की।
स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान
विजेता खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। स्कूल के एमडी करणवीर, प्रिंसिपल दिव्या राणा और वाइस प्रिंसिपल नैंसी हांडा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर बच्चों, स्कूल प्रबंधन और खेल विभाग को बधाई दी। इस अवसर पर बबली जांगड़ा, सुनीता, सपना ठाकुर, शैलजा जेठी, भारती वर्मा, रिया, सोनाली, खुशी, रितिका और अंजुम समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।