Loading...

Shut Down / 24 अक्तूबर को सुबह से शाम तक यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 50 Mins Ago • 1 Min Read

Shut Down / विद्युत लाइनों की मरम्मत के कारण 24 अक्तूबर को शाहपुर उपमंडल के कोटला, रिहलू और दरीणी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा मरम्मत कार्य पूरा होने तक जारी रहेगा।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि कोटला फीडर के अंतर्गत आईटीआई, द्रमण, मंजग्रां, ददरोली, डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहूंवां, जलाड़ी, भरनौली, घटनालू, चमडेरा और केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रिहलू फीडर के तहत रेहलू, पलवाला, दरगेला, बोड़ूसारन, मनोह, गोरड़ा और भनाला तथा दरीणी फीडर के अंतर्गत मछलानी, पटियादा, खरीड़ी, दरीणी और आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Related Topics: •