संजीव सूरी का हिमाचल बार काउंसिल के सदस्य बनने पर अम्ब में भव्य स्वागत
हिमाचल बार काउंसिल के सदस्य चुने जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सूरी का अम्ब में जोरदार स्वागत किया गया। अम्ब बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर खुशी जताई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के हितों और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उपमंडल अम्ब के सूरी निवासी एवं हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार सूरी के हिमाचल बार काउंसिल के सदस्य के रूप में चयन होने पर अम्ब बार एसोसिएशन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।अम्ब पहुंचने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर तथा सम्मानित कर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अम्ब के प्रधान विकास कश्यप ने कहा कि संजीव कुमार सूरी का हिमाचल बार काउंसिल में सदस्य के रूप में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे युवा अधिवक्ताओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर महासचिव रमेश तक्खी, उपप्रधान संदीप शर्मा, संयुक्त सचिव शिल्पा, वित्त सचिव अनिता सहित एडवोकेट हरदीप जस्सल, एडवोकेट दिनेश कुमार, एडवोकेट राजकुमारी शर्मा, एडवोकेट प्रिंस सूद, एडवोकेट रवि पाराशर, एडवोकेट राघव सूद, एडवोकेट माधव सूद, वीनस जसवाल, एडवोकेट नीतिका, एडवोकेट अजय, एडवोकेट अनुज धीमान तथा काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।संजीव कुमार सूरी ने इस सम्मान के लिए अम्ब बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव अधिवक्ताओं के हितों और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।
