Loading...

सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में नवनियुक्त आचार्य का अभिनन्दन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में नवनियुक्त सहायकाचार्य श्री विक्रम बाद्यकर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए स्वागत किया और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना के प्रतिष्ठित सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी में आज नवनियुक्त सहायकाचार्य श्री विक्रम बाद्यकर का अभिनन्दन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. लाल सिंह पठानिया व लेखाकार रवि कन्याल ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए उनका महाविद्यालय में स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. पठानिया ने बताया कि गत माह केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित साक्षात्कार में साहित्य विभाग में सहायकाचार्य के रूप में श्री विक्रम बाद्यकर की नियुक्ति की गई है।

प्राचार्य प्रो० पठानिया ने इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० श्रीनिवासवरखेडी, कुलसचिव प्रो० आर्.जी. मुरलीकृष्ण, महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष प्रो० सत्यम कुमारी, आदर्श योजना के निदेशक प्रो० कुलदीप शर्मा का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने समय से नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया। नवनियुक्त सहायकाचार्य श्री बाद्यकर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले है व दिल्ली विश्वविद्यालय में साहित्यशास्त्र में अनुसन्धान भी कर रहे हैं। महाविद्यालय के सभी आचार्यों अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री विक्रम बाद्यकर का महाविद्यालय में नियुक्ति पर अभिनन्दन किया।