भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं सेजल शर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र की बेटी सेजल शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है, जबकि लोगों ने इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने सेजल शर्मा को उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
ऊना
कुटलैहड़ विधानसभा एवं उप-बंगाणा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धतोल के उप-गांव बैरी की बेटी सेजल शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेजल शर्मा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सेजल शर्मा, मनोज शर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों तथा गणमान्य लोगों ने परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, और देश सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने कहा कि सेजल शर्मा की मेहनत, लगन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने और देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर सभी ने सेजल शर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य जीवन की कामना की।