लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Sharad Purnima 2022: इस दिन मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, पूरी होगी हर इच्छा, धन की होगी बरसात

PRIYANKA THAKUR | 6 अक्तूबर 2022 at 2:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हिंदू धर्म में हर एक माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। आश्विन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कोजोगार पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहते हैं।

इस बार आश्विन पूर्णिमा 09 अक्तूबर को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार कुछ रातों का विशेष महत्व है जैसे नवरात्रि, शिवरात्रि और इनके अलावा शरद पूर्णिमा भी इनमे शामिल है। शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है शरद पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और विचरण करते हुए अपने भक्तों पर विशेष कृपा रखती हैं। शरद पूर्णिमा की रात को खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने की भी परंपरा है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चद्रंमा से निकलने वाली दुधिया किरणें जब खीर पर पड़ती है वह अमृत सामान हो जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दिन से पुण्य प्रदाता कार्तिक मास के यम नियम, व्रत ,स्नान और दीपदान का आरम्भ हो जाता हैं। शरद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूणिमा तक प्रतिदिन शाम के समय तुलसी और खुले आकाश के नीचे दीप दान करने से दुःख, दरिद्र का नाश होता हैं। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय किए जाते हैं जिसका सभी को शुभ फल प्राप्त होता है।

कैसे करें पूजन ताकि प्रसन्न हों मां लक्ष्मी
शरद पूर्णिमा को रात्रि जागरण करने और माता लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्व है। कलश स्थापन करके श्री विष्णु जी एवं माता लक्ष्मी जी का शोडषोपचार या पंचोपचार पूजन करें। दूर्वा, कमल पुष्प, सिन्दूर और नारियल के लड्डू चढ़ाएं। श्री सूक्त का पाठ करें। सम्भव हो तो पुरुष सूक्त का भी पाठ करें या श्री विष्णु सहस्त्र नाम का जप करें। शरद पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद तुलसी पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।

इस उपाय से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा में सुपारी को जरूर शामिल करें। मान्यता है मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत ही प्रिय होती है। पूजा के बाद सुपारी को लाल कपड़े में लपेट कर इसे तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपकी तिजोरी हमेशा धन-दौलत से भरी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]