Loading...

NDPS / शिमला पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाई में रामपुर और ठियोग से चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

NDPS : शिमला पुलिस ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत रामपुर और ठियोग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चिट्टा बरामद किया है तथा कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला

रामपुर में गश्त के दौरान चिट्टा बरामद
शिमला पुलिस “नशा मुक्त हिमाचल” के संकल्प को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रामपुर पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान भराखड़, निराथ के समीप एक व्यक्ति को रोककर जांच की, जिसमें उसके कब्जे से 9.31 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ठियोग में नाका के दौरान बड़ी बरामदगी
दूसरे मामले में थाना ठियोग पुलिस द्वारा बाईपास क्षेत्र में नाका ड्यूटी के दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच प्रक्रियाधीन है।

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच प्रक्रिया
दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शिमला पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है।