शिव शक्ति बीएड कॉलेज में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं को दी भावभीनी विदाई
शिव शक्ति बीएड कॉलेज, राजगढ़ में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कीर्ति मिस फेयरवेल और चंद्रपाल मिस्टर फेयरवेल चुने गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
राजगढ़
शिव शक्ति बीएड कॉलेज, राजगढ़ में नवप्रशिक्षुओं द्वारा अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ निखिल एवं उनके समूह द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद नरेश, पंकज और तपेंद्र ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। वरिष्ठ और कनिष्ठ प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से लोकप्रिय पहाड़ी गीतों “चीशी र बाने आएले” और “दिले बसे शिमले री सबिना” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्राची और अक्षिता ने गिद्दा की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं पासिंग द पार्सल और लेज़ी डांस जैसी मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में उत्साह का रंग भर दिया। वरिष्ठ प्रशिक्षु चंद्रपाल ने भी अपनी आकर्षक पहाड़ी नाटी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और स्टाफ सदस्यों को भी नृत्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।समारोह का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग प्रतियोगिता रही।
इसमें कीर्ति को मिस फेयरवेल तथा चंद्रपाल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।समारोह के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर रजत कटोच, राजेंद्र कंवर, प्रीति नेगी, पूजा रानी, चंद्रकला, प्रिया कौशिक, महिमा, दीक्षा, राजेंद्र तथा नीलम देवी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।