Loading...

Shraddha Murder Case: हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस, इस होटल में रुके थे श्रद्धा और आफताब

SAPNA THAKUR • 20 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

दिल्ली के मेहरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी आफताब को लेकर रोजाना नये खुलासे हो रहे है। इसी बीच अब श्रद्धा हत्या मामले की जांच की आंच दिल्ली से हिमाचल तक पहुंची चुकी है। बता दे, श्रद्धा और आफताब हिमाचल प्रदेश भी आए थे।

ऐसे में श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने के लिए दिल्ली के महरौली थाना की तीन सदस्यीय पुलिस टीम कुल्लू जिले के मणिकर्ण पहुंची। यहाँ श्रद्धा और आफताब मणिकर्ण घाटी के तोष स्थित व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस में छह व आठ अप्रैल को रुके थे जबकि सात अप्रैल को दोनों टेंट में कुटलाह में रुके थे।

दोनों ने कमरे की बुकिंग ऑनलाइन करवाई थी और होटल के बिल का भुगतान गूगल पे से किया था। वहीँ, पुलिस टीम ने व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस के संचालक कमल चंद व उसके बेटे से भी गहनता से पूछताछ की और रिकॉर्ड कब्जे में लिया। जांच में यह बात भी सामने आई कि गेस्ट हाउस के पंजीकरण रजिस्टर में दोनों का नाम पता तक नहीं था।