लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री रेणुका जी डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मसौदा हुआ तैयार

हिमाचलनाउ डेस्क | 6 दिसंबर 2024 at 9:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

श्री रेणुका जी डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस का मसौदा हुआ तैयार

35 बीघा में बनेगा महाविद्यालय, अधिकतर पेड़ भी रहेंगे सुरक्षित

महाविद्यालय के निर्माण के लिए कदम बढ़ाए गए
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के छात्रावास में चल रहे राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी को जल्द अपना भवन नसीब होगा। इस महाविद्यालय के लिए चयनित 35 बीघा फॉरेस्ट लैंड के लिए सभी विभागों द्वारा अनापत्ति पत्र दे दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वन विभाग द्वारा तैयार किया गया फॉरेस्ट क्लीयरेंस मसौदा
वन विभाग की ओर से जमीन की फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए मसौदा भी तैयार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज निर्माण के लिए जिस जगह का चयन किया गया है वहां पर कंटीला पेड़ अथवा झाड़ियां ज्यादा हैं। कॉलेज निर्माण के लिए बनाए गए प्रारूप में हेल्दी पेड़ों को कॉलेज कैंपस के लिए सुरक्षित रखे जाने का भी प्रावधान रखा गया है। यानी इस निर्माण में पर्यावरण संतुलन बनाए जाने का भी पूरा प्रयास किया गया है। यही बड़ी वजह है कि लगभग सभी विभागों द्वारा साइट और कॉलेज प्रारूप के निरीक्षण के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिए गए हैं।

जल्द मिलेगी फॉरेस्ट क्लीयरेंस
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वारा भी एफसीए का केस बनाकर भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल जाएगी। फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मिलने के बाद इस महाविद्यालय को न केवल अपना बेहतर भवन नसीब होगा बल्कि खेलने के लिए लंबा चौड़ा खेल मैदान भी अपना होगा।

कॉलेज के निर्माण से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
मौजूदा समय में जहां अभी करीब 25 पंचायतों के बच्चों को इस कॉलेज का फायदा मिल रहा है, वही कॉलेज के भव्य निर्माण के बाद दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चों को भी यह पढ़ने का मौका मिल पाएगा।

स्थानीय विधायक और प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का योगदान
कॉलेज का निर्माण जल्द से जल्द हो इसको लेकर स्थानीय विधायक व प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी काफी ज्यादा प्रयासरत हैं।

सार्वजनिक धन की बचत और जियो मैपिंग
बड़ी बात तो यह है कि भवन निर्माण के लिए जियो मैपिंग हेतु जिस प्राइवेट कंपनी को बुलाया जा रहा था उसमें लाखों का खर्चा आ रहा था। लिहाजा कॉलेज के प्राचार्य और अधीक्षक आकाश बिश्नोई के द्वारा अपने तजुर्बे और रसूख को इस्तेमाल करते हुए इसकी जिओ मैपिंग भी करवा दी गई है, जिसमें करीब सरकारी धन 1 लाख 18 हजार रुपए बचाए गए हैं।

आधारशिला रखने की योजना और क्षेत्रीय उत्साह
कॉलेज को अपना भवन नसीब होगा इसको लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह भी नजर आ रहा है। वही कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन कुमार व प्रबंधन स्थानीय विधायक व प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से मिलकर आधारशिला रखे जाने को लेकर योजना भी बना रहे हैं।

कांग्रेसी नेता का आभार और आर्थिक सहायता
स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मित्र सिंह तोमर ने इस क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का आभार भी व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्दन करते हुए उनके कोलकाता कॉलेज भ्रमण टूर हेतु 25000 पर देकर आर्थिक सहायता भी की है। जिसके लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ पवन कुमार, अधीक्षक आकाश बिश्नोई सहित तमाम कॉलेज स्टाफ के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]