SHUT DOWN / जानिए कल कहाँ रहेगी विधुत आपूर्ति बाधित
Himachalnow / कांगड़ा
बिजली कटौती की पूर्व सूचना : 13 फरवरी को इन क्षेत्रों में दिनभर नहीं रहेगी बिजली
मारंडा विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 33 के.बी. दरंग सब-स्टेशन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते 13 फरवरी को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (विद्युत) मारंडा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में होगी बिजली आपूर्ति बाधित
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने वाले क्षेत्रों में परौर, पनापर, बल्लाह, बल्ला, खड़ौठ, दरंग, 61 मील, धोरण, घनेटा, महादेव, पधरलाहड़, रझू, पीरा, झरेट, चंबी, चीड़न और भंगाली शामिल हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों को पहले से सूचित किया गया है, ताकि वे इस अस्थायी असुविधा के लिए तैयार रह सकें।
विद्युत विभाग ने लोगों से किया निवेदन
सहायक अभियंता (विद्युत) मारंडा ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस मरम्मत कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को समझें और विभाग के सहयोग करें।