Loading...

Shut Down / देखें 5 जनवरी को कहाँ रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

33kV गिरीनगर-नाहन लाइन और अन्य फीडरों की मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2, नाहन , ने सूचित किया है कि आगामी रविवार, 5 जनवरी 2025 को 33kV गिरीनगर-नाहन लाइन, 33kV/11kV सब-स्टेशन दो-सड़का और इससे जुड़े सभी 11kV फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते नाहन और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शंभूवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेड़ों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, घगेड़ा, आगवाला, सैनवाला, विक्रमबाग, कोंथरों, बोगरिया, बांका बाड़ा औद्योगिक क्षेत्र, मोगिनंद और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत बोर्ड ने सभी निवासियों से सहयोग की अपील की है। यह कार्य पूर्णतः मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।