लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

SHUT DOWN / धर्मशाला और मैक्लोडगंज के कई क्षेत्रों में 12 जून को दिनभर बिजली बंद रहेगी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

धर्मशाला

लाइन रखरखाव के चलते सिद्धपुर, मैक्लोडगंज, जोगीद्वारा, हीरू और अन्य क्षेत्रों में ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति

सिद्धपुर क्षेत्र में पूर्ण विद्युत कटौती की सूचना
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि 12 जून को गयातो मोनेस्टरी, घिआरी पुल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह कटौती मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब या आपदा की स्थिति में यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मैक्लोडगंज क्षेत्र में भी दिनभर की कटौती
विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 12 जून को 11 केवी कालापुल मैक्लोडगंज फीडर की विद्युत लाइनों के रखरखाव के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 5:00 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मैक्लोडगंज बाजार, जोगीद्वारा, दुसलां, हीरू, टिप्पा मार्ग, फोरसेटगंज, धर्मकोट मार्ग, दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

जनता से सहयोग की अपील
दोनों उपमंडलों के अभियंताओं ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें ताकि आवश्यक कार्य सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]