Loading...

SHUT DOWN / मंगल व बुधवार को विद्युत सबडिवीजन बागथन में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Shailesh Saini • 10 Nov 2025 • 1 Min Read

नाहन

SHUT DOWN : जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल बागथन के तहत मंगलवार तथा बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बागथन विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया

कि 11 व 12 नवंबर को 33/11 केवी सबस्टेशन बागथन में आवश्यक रखरखाव, मुरमत व 3. 15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कार्य के लिए
विद्युत आपूर्ति प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक या दिन में अलग-अलग समय के लिए बाधित होती रहेगी।

जिससे विद्युत उपमंडल बागथन के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों बागथन, कनुत, गागल शिकोर, कलसेर, चलोग, बनेठी, लादू, डीगर किन्नर, बगार, गैथल-बजेड, कत्याना – सेरटा, कगर, लाना-बाका, चनालाह्ग, मनरिया, चरपड़ी, नेहर- सवार,

चलाना, नैला गवाही, बेचर का बाग़, महिपुर, भेनु, पराडा, बगिल, चकनाल, सियूँ आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता केपी सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की है।