Loading...

SHUT DOWN / रंधाड़ा क्षेत्र में 17 और 18 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 May 2025 • 1 Min Read

मंडी

रंधाड़ा विद्युत अनुभाग में 17 और 18 मई को उच्चतम आवेग की लाइनों में लकड़ी के खंभों को बदलने का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत उपमंडल मंडी-2 के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने दी।

इस कार्य के चलते 17 और 18 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गजनोहा, लोहारड़ी, नटनेड़, रंधाड़ा, अलाथू, पैड़ी, जगनाह, तांदी, पतरौण और कोठीगैहरी सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में कार्य अगले दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है।

अधिकारियों ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Related Topics: