Loading...

Shut Down / 18 नवंबर को मैकलोड़गंज और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से बिजली बंद रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Nov 2025 • 1 Min Read

18 नवंबर को विद्युत उपमंडल मैकलोड़गंज के अंतर्गत 11 केवी कालापुल–मैकलोड़गंज फीडर पर रखरखाव कार्य निर्धारित है। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को समय पूर्व आवश्यक कार्य निपटाने की सलाह दी है।

धर्मशाला

प्रभावित क्षेत्र और समय
सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान मैकलोड़गंज बाज़ार, जोगीद्वारा, दुसलां, हीरू, टिप्पा मार्ग, फोरसेटगंज, धर्मकोट मार्ग, दलाई लामा मंदिर परिसर, होटल हयात, माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट, मिट्ठा नाला और पुलिस लाइन मैकलोड़गंज सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने पर बदलेगा शटडाउन शेड्यूल
उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब होता है, तो यह रखरखाव कार्य अगले दिन पूरा किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।