Shut Down / 18 नवंबर को दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी किया शेड्यूल
Shut Down / 18 नवंबर 2026 को विद्युत लाइनों के आवश्यक कार्य और 11 केवी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के कारण सोलन के कई क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
सोलन
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 11 केवी बड़ोग फीडर के अंतर्गत आने वाले आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाइट, बारा और कोरौ कैंथड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे बंद की जाएगी और आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 2 बजे तक बहाल करने का निर्धारित समय रखा गया है।
इसी अवधि के दौरान 11 केवी रबौन फीडर के तहत पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देऊघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व 2, एससीईआरटी, रबौन और वशिष्ठ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।