Loading...

Shut Down / 19 नवंबर को मैकलोड़गंज सहित कई क्षेत्रों में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Nov 2025 • 1 Min Read

Shut Down / 19 नवंबर को विद्युत उपमंडल मैकलोड़गंज की 33/11 केवी गज–तोतारानी एचटी फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

बिजली बंद रहने वाले क्षेत्र

सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते तोतारानी, बरनेट, सतोबरी, नड्डी, डल झील, धीयाल, चाॅदमारी, भत्तला, टैंगलवुड और टीसीवी क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

रखरखाव कार्य मौसम पर निर्भर

अधिकारी ने जानकारी दी कि यदि निर्धारित दिन मौसम खराब होता है, तो कार्य को अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।