Shut Down / 23 फरवरी को सुबह से शाम तक यहां रहेगा पावर शटडाउन
11 केवी मंडल फीडर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 23 फरवरी को निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
धर्मशाला
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित
सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल नम्बर-2 धर्मशाला रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी मंडल फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों पास्सू, ढगवार, अप्पर मनेड (दाड़ी क्षेत्र) तथा आसपास के क्षेत्रों में 23 फरवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते लिया निर्णय
उन्होंने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के दृष्टिगत लिया गया है, ताकि विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।
मौसम खराब होने पर बदलेगी तिथि
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।