Shut Down / 3 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बरवाला फीडर पर रखरखाव के कारण 3 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Shut Down / 3 अक्टूबर को 11 केवी बरवाला फीडर पर जरूरी रखरखाव और मरम्मत के कारण सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे सिद्धबाड़ी, फतेहपुर, तपोवन, बरवाला और आसपास के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्य के दौरान सिद्धबाड़ी, फतेहपुर, तपोवन, आधुनिक स्कूल, रासां, चैंती, ब्रेह, बरवाला, झेओल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से किया जा सकता है।