Loading...

Shut Down / 31 अक्तूबर को सुबह से शाम तक यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Shut Down / 31 अक्तूबर को 33 केवी सर्किट-1 कांगू से जबली के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के साथ लगते पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के लिए विभाग ने यह निर्धारित शटडाउन रखा है।

बिलासपुर

विद्युत उपमंडल के सहायक अधिशासी अभियंता ई. सन्नी जगोता ने बताया कि शटडाउन के कारण बैरी, बरमाणा, दयोली, कंज्योता, चमलोग, घागस, बिनोला, पंजगाई, धारटटोह और सीहड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

विभाग के अनुसार यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। अनुकूल मौसम रहने पर विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की काट-छांट का कार्य तय समय के अनुसार किया जाएगा। मौसम खराब होने की स्थिति में कार्य और बिजली बंद रखने का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

Related Topics: •