Loading...

SHUT DOWN / 4 फरवरी को बिजली बाधित, मरम्मत कार्य के कारण दिनभर आपूर्ति रहेगी बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / मंडी

132 केवी कांगू बजौरा डी/सी ट्रांसमिशन लाइन की आवश्यक मरम्मत होगी



वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल मंडी के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने सूचित किया है कि 4 फरवरी को 132 केवी कांगू बजौरा डी/सी ट्रांसमिशन लाइन की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने वाले क्षेत्र

मरम्मत कार्य के कारण विद्युत उपमंडल नंबर 2, साईगलू और कटौला उपमंडल के तहत आने वाले निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी:

गुटकर, बेहना, मलोरी, चडयारा, केहनवाल, सौलीखड्ड, दुदर, नेला, शिल्लाकीपर, मझवार, सयारी, रखून, पूखर, धुंआदेवी, गुला, चंबी, देवधर, मराथु, तल्याहड़, रंधाड़ा, गजनोहा, तांदी, जनेड़, अलाथु, निचला लोट, बग्गी, सदयाणा, कसाण, डवाहण, कटौला, भरगांव, सुराड़ी, कोटली, तरनोह, सदोह, बीर, कटौला, अरनेहर, संदोआ, कुफरी, कमांद, कटिंडी, नेरी, नवलाये, त्रयाम्बली, टिहरी, बागी, सेगली, बथेरी, आरंग, सांगलवाह सहित आसपास के अन्य क्षेत्र।

विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

सहायक अभियंता ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ।

Related Topics: