Loading...

Weather/ सतलुज के बढ़े जलस्तर में डूबा चाबा पावर हाउस, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Aug 2026 • 1 Min Read

Weather / सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से चाबा पावर हाउस पानी में डूब गया है। इसके कारण पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। यहां से शिमला और आसपास के कई इलाकों को बिजली दी जाती है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की जानकारी आपदा प्रबंधन को दे दी है।

शिमला/सुन्नी

कोलडैम से मंगलवार को पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया। नगर पंचायत सुन्नी ने मंगलवार को ही नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। मंगलवार रात तक पावर स्टेशन का करीब आधा हिस्सा पानी में डूब गया। बुधवार को मौसम लगभग साफ रहा, लेकिन सतलुज के जलस्तर में ज्यादा कमी दर्ज नहीं हुई।

चाबा में शिमला के लिए तैयार की गई 10 एमएलडी क्षमता वाली पेयजल योजना भी स्थित है। हालांकि, यह योजना करीब एक वर्ष से बंद पड़ी है। कंपनी के सहायक अभियंता रंजीव शर्मा ने बताया कि चाबा पेयजल योजना फिलहाल बंद है। बढ़े जलस्तर के बीच पावर हाउस की स्थिति और प्रभावित बिजली आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने संबंधित तंत्र को सूचित किया है।

Related Topics: •