Loading...

Shut Down / जानें कहां के विभिन्न क्षेत्रों में 11 और 12 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Aug 2026 • 1 Min Read

Shut Down / धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण 11 और 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों दिन अलग-अलग क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। मौसम खराब होने की स्थिति में रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल नंबर-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि 11 अगस्त को मनेड, चेतड़ू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 12 अगस्त को दाड़ी बाजार, गब्ली दाड़ी और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।