Shut Down: धर्मशाला के कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Shut Down: धर्मशाला के रक्कड़, दरुणी माता मंदिर के आसपास, परमार हाउस के पास, स्पीति हॉस्टल और गुरुद्वारा रोड सहित संबंधित क्षेत्रों में 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव के लिए यह शटडाउन निर्धारित किया गया है।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि रखरखाव कार्य 250 केवीए रक्कड़ बल्ला, 250 केवीए दरुणी माता, 100 केवी फतेहपुर-4 और 250 केवीए सिद्धबाड़ी-4 सहित संबंधित ट्रांसफार्मरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके कारण निर्धारित अवधि के दौरान इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता के अनुसार, मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में रखरखाव कार्य स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
