Loading...

Shut Down : जानिये कहाँ रहेगी 22 , 23 अगस्त को बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Aug 2026 • 1 Min Read

Shut Down: धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण 22 अगस्त को डिपो बाजार और अप्पर डिपो बाजार के आसपास, जबकि 23 अगस्त को सिविल बाजार के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। संबंधित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर एक के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि निर्धारित शटडाउन के दौरान संबंधित क्षेत्रों की विद्युत लाइनें बंद रहेंगी। यह व्यवस्था सामान्य रखरखाव कार्य पूरा करने के लिए की गई है। यदि मौसम खराब रहता है और तय तारीख पर काम नहीं हो पाता है तो शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

Related Topics: •