Loading...

Shut Down / 22 अगस्त को जानें कहाँ बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Aug 2026 • 1 Min Read

Shut Down: धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण 22 अगस्त को लोअर मोहली, एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी, मस्जिद, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति में काम स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 63 केवी लोअर मोहली और 400 केवी एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी के तहत आने वाले क्षेत्रों में रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते मस्जिद, मोहली और सरीन होटल के आसपास बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम को कार्य समाप्त होने तक बंद रहेगी। मौसम खराब होने पर निर्धारित कार्य स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से किया जाएगा।

Related Topics: •