Shut Down: आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानें कब और कहाँ
केबल डालने के कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down: 22 केवी बोक्टू-पांगी एक्सप्रेस फीडर लाइन पर ट्रांसफार्मर स्थापना के निर्धारित कार्य के कारण 16 सितंबर 2026 को पांगी गांव में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल रिकांग पीओ ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर फीडर लाइन के मार्ग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को बिजली आपूर्ति देने के लिए स्थापित किया जाना है।
रिकांग पीओ
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल रिकांग पीओ के अनुसार 22 केवी बोक्टू-पांगी फीडर लाइन को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का कार्यक्रम तय किया गया है। निर्धारित कार्य के चलते पांगी गांव में आठ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यदि किसी कारण से 16 सितंबर को ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य नहीं हो पाता है, तो इसकी सूचना संबंधित ग्राम पंचायत को दे दी जाएगी।