Shut Down: हमीरपुर के टिक्कर क्षेत्र में 7 और 8 सितंबर को बाधित रह सकती है बिजली आपूर्ति
नए ट्रांसफॉर्मर के कार्य से टिक्कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Shut Down: विद्युत उपमंडल लंबलू के टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कार्य के कारण 7 और 8 सितंबर को टिक्कर, टिक्कर बाजार, कधरियाणा, ककड़ियाणा और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
हमीरपुर
सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि बिजली आपूर्ति में यह व्यवधान नए ट्रांसफॉर्मर के कार्य के चलते रहेगा। उन्होंने टिक्कर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले गांवों के उपभोक्ताओं से 7 और 8 सितंबर को संभावित बिजली कटौती को ध्यान में रखने और विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया है।