Loading...

Shut Down / 8 जुलाई को इन क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Jul 2026 • 1 Min Read

Shut Down : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के तहत 8 जुलाई 2026 को विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

धर्मशाला

विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत शीला चौक, अचीवर-हब, दाड़ी गैस एजेंसी के पास, लुंगडू चौक, अमूल मिल्क शॉप के पास, गबली दाड़ी, पासू, भटेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बगली फीडर के इन क्षेत्रों में भी रहेगा असर

इसी प्रकार 11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत मटौर, बगली, अनसोली, पटोला, घना, पुराना मटौर, चैतडू, मस्तपुर, ढगवार तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम प्रतिकूल होने पर बदलेगा कार्यक्रम

विद्युत बोर्ड ने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो निर्धारित रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

Related Topics: