Shut Down / जानें कहाँ रहेगा 8 जुलाई को पावर कट , सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
आवश्यक रखरखाव के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down : 33/11 केवी शाड़ाबाई सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर के लंबित पैनल अर्थिंग कार्य तथा विभिन्न तकनीकी कार्यों के चलते 8 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कुल्लू
विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी 1×5 एमवीए एवं 1×3.15 एमवीए सब-स्टेशन शाड़ाबाई में 1×5 एमवीए ट्रांसफार्मर के लंबित पैनल अर्थिंग कार्य के साथ एलआईएस हुरला और एलआईएस बाहमीनाला को एसओपी उपलब्ध कराने तथा 2×3.15 एमवीए सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 केवी का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित
निर्धारित शटडाउन के दौरान शाड़ाबाई, बजौरा, कलहैली, हाट, परगानू, बगीचा, दियार, एयरपोर्ट, खोखन, भैंसनाला तथा आसपास के सभी क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।