Loading...

Shut Down / 15 जुलाई को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावर शटडाउन, पहले देखें पूरा शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 14 Jul 2026 • 1 Min Read

Shut Down : 15 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 33 केवी गोडा–राजगढ़ विद्युत लाइन पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम प्रतिकूल रहने पर यही शटडाउन 16 जुलाई को निर्धारित समय पर लिया जाएगा।

राजगढ़

विद्युत उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत 33 केवी गोडा–राजगढ़ विद्युत लाइन पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 15 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित शटडाउन के दौरान राजगढ़, खेरी, मछेर, बड़ू साहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, चाड़ना, नोहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी गोडा–राजगढ़ लाइन पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सके।

सहायक अभियंता ने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। यदि 15 जुलाई को मौसम प्रतिकूल रहने के कारण कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो यही शटडाउन 16 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की।

Related Topics: