Shut Down / 04 नवम्बर को सुबह से शाम तक यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
Shut Down / सोलन में आवश्यक रख-रखाव के कारण 04 नवम्बर, 2026 को कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को निर्धारित बिजली बंदी की जानकारी दी है।
सोलन
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा के अनुसार एनआरसीएम, करोल विहार, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फॉरेस्ट कॉलोनी, चम्बाघाट चौक, हिमालयन पाइप, दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयार बुखार, रांवी बस्सी, हदेची, शेरपा रिजार्ट, बालूघाटी, बायला, चंगर, श्ल्लिी, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग और शिल्ली में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अश्वनी खड्ड स्थित जल शक्ति विभाग की योजनाएं भी इससे प्रभावित होंगी।
डार, फ्लाई, रिड़ीधार, कनाह, बजनाल, नडोह, उपायुक्त आवास और आसपास के क्षेत्रों सहित मैसर्ज शिवालिक बाईमैटल कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड चम्बाघाट में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम अथवा किसी अपरिहार्य कारण की स्थिति में निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।