Shut Down / 2 अक्टूबर को पांच घंटे बंद रहेगी बिजली, जानें किन क्षेत्रों में होगा असर
Shut Down / विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के तहत ट्रांसफॉर्मर और एचटी लाइन बदलने के लिए 2 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। खराब मौसम के कारण काम नहीं हो पाया तो इसे 4 अक्टूबर को किया जाएगा।
हमीरपुर
केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर और एचटी लाइन बदलने के कार्य के कारण हीरानगर, केंद्रीय विद्यालय, नडियाणा, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, श्यामनगर, गोपालनगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी स्कूल, घरियाणा मसंदा, न्यायिक अधिकारी आवास, मटाहणी और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रखी जाएगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि यदि 2 अक्टूबर को मौसम खराब रहता है तो ट्रांसफॉर्मर और एचटी लाइन बदलने का काम 4 अक्टूबर को किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित अवधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।