Shut Down / 08 अक्तूबर को यहां अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Shut Down / आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 08 अक्तूबर 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम या अपरिहार्य कारणों की स्थिति में निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।
सोलन/सोलन
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाइट, बारा, कोरों कैंथड़ी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावर हाउस रोड, सपरुन गुरुद्वारा, जिला परिषद, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, गृह रक्षक कार्यालय, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इन क्षेत्रों में दो चरणों में रहेगी बाधा
पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज 1 व 2, एससीईआरटी, रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में शाम 5 बजे से 5.30 बजे तक भी आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है।