Shut Down / 13 से 18 जुलाई तक यहां रहेगी निर्धारित पावर शटडाउन, जानिए किस दिन कहां प्रभावित रहेगी आपूर्ति
Shut Down :प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने धर्मशाला उपमंडल-2 के अंतर्गत 13 से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के लिए निर्धारित पावर शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
धर्मशाला
रखरखाव कार्य के लिए जारी हुआ शटडाउन कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा।
दिनवार शटडाउन का शेड्यूल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को सकोह बाजार क्षेत्र, 14 जुलाई को लोअर सकोह तथा पुलिस लाइन रोड क्षेत्र, 15 जुलाई को रेडियो कॉलोनी, अपर सकोह एवं सुभाष नगर, 16 जुलाई को चेलियां, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों, 17 जुलाई को नई कॉलोनी चेलियां तथा 18 जुलाई को गुलेर मोहल्ला एवं बलौरिया मोहल्ला में विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के दौरान बाधित रहेगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विद्युत बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की पूर्व योजना बना लें। मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में रखरखाव कार्य का कार्यक्रम परिवर्तित किया जा सकता है।