Shut Down: कल सात घंटे बंद रहेगी बिजली, जानें किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते नाहन के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down: बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की कांट-छांट और जीओ स्विच के पार्ट बदलने के कारण 27 अगस्त को रौड़ा अनुभाग के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल-द्वितीय के सहायक अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने लोगों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
बिलासपुर
सहायक अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले जल शक्ति विश्रामगृह, बैहल कंडेला, लुहणू खैरियां और एचआरटीसी वर्कशॉप सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।