Shut Down: सोलन के कई क्षेत्रों में 19, 20 और 21 अगस्त को बाधित रहेगी बिजली
Shut Down: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण सोलन के शामती सहित कई क्षेत्रों में 19, 20 और 21 अगस्त, 2026 को अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
सोलन/सोलन
विपुल कश्यप के अनुसार 19 अगस्त को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक और शाम 5.30 से 6.00 बजे तक खुन्डीधार, विपुल गैस एजेंसी, शिव विहार, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अप्पर सूर्य विहार, बसुन्धरा कॉलोनी, ओडना, काली माता मंदिर, क्वागरी, चिल्ली, बागर, बडलियाना, बदखोर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक साईं मंदिर, नेगी कॉलोनी, शामती मार्केट और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को सुबह 9.30 से 10.00 बजे तक तथा शाम 5.30 से 6.00 बजे तक बसुन्धरा कॉलोनी, शामती, ओडना, क्वागरी, चिल्ला, बागर, बडलियाना, बदखोल और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक काली माता मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज शामती, अप्पर शामती और इनके आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी।
विपुल कश्यप ने कहा कि 21 अगस्त को सुबह 9.30 से 10.00 बजे तक और शाम 5.30 से 6.00 बजे तक विपुल गैस एजेंसी, साईं मंदिर, शामती, डमरोग, आंजी, बलाणा, सेरी, अप्पर सूर्य विहार और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक खुन्डीधार, शिव विहार, साईटिस्ट कॉलोनी, एचडीएफसी बैंक और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम या अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।
