Loading...

Shut Down : जानिए कहाँ रहेगी 24 अगस्त को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

Shut Down: सोलन में आवश्यक रखरखाव के कारण 24 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पोल्ट्री फार्म, रूद्राक्ष फिजियोथैरेपी, डिग्री कॉलेज गेट के सामने और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सोलन

सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने बताया कि विद्युत बोर्ड की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके चलते निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण से बिजली बंद रखने की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है।

Related Topics: