Shut Down / 19 अक्टूबर को तलमेहड़ा फीडर के तहत आने वाले गांवों में सात घंटे बंद रहेगी बिजली
Shut Down / विद्युत उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत 11 केवी तलमेहड़ा फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 19 अक्टूबर को तलमेहड़ा सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
विद्युत उपमंडल बंगाणा के सहायक अभियंता इंजीनियर जोगिंद्र सिंह कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके चलते अस्पताल, तलमेट, बंडू, मटयाणा, घनेटी, ठठूं, बुहाणा, तलमेहड़ा बाजार, चड़ोली, बड़ोआ, बही, रौनखर, राजपुरा, डीहर, टिल्लू, चपलाह तथा सदाशिव मंदिर सहित आसपास के गांवों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें और विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करें।
सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब होने अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि पर मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे अगले दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखें, ताकि आवश्यक रखरखाव कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।