श्यामपुर में 5 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Himachalnow / नाहन
पुलिस थाना पुरुवाला ने गश्त के दौरान श्यामपुर गोरखुवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की शाम गश्त के दौरान मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 खोडोवाला श्यामपुर के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
नाहन
पुलिस थाना पुरुवाला ने गश्त के दौरान श्यामपुर गोरखुवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की शाम गश्त के दौरान मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 खोडोवाला श्यामपुर के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।