सिरमौर कांग्रेस की नई टीम घोषित, आनंद परमार बने जिला अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आनंद परमार को दोबारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आनंद परमार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया है।
नाहन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में आनंद परमार को एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी सूची के अनुसार रतन सिंह चौहान, अश्वनी शर्मा और हरदेव राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कप्तान सिंह, जगत सिंह पुंडीर, चतर सिंह चौहान, राजिंदर सिंह, रघुबीर सिंह, रोहताश नागी (पांवटा साहिब) और स्वर्ण नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर शमशेर कस्मे, विवेक शर्मा, बलदेव कश्यप, रणजीत सिंह नेगी, मामराज ठाकुर, श्याम कला, राम रतन चौहान, एडवोकेट राजिंदर शर्मा तथा राजेंद्र सिंह (पांवटा साहिब) को नियुक्त किया गया है।
राकेश गर्ग को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश मिन्हास व सलीम अहमद को प्रवक्ता तथा बिनेश राणा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में सीमा कपूर, आशा शर्मा, नैन सिंह, जगदीश, मुनीष तोमर, जगमोहन मेहता, जितेंद्र राणा, कमला चौहान, यशपाल (चोकर), सिमरत सिंह (पांवटा साहिब), गुलाब सिंह वर्मा, रविंद्र राणा, प्रीति सिंह, इमरान मोहम्मद, यशपाल, चतर सिंह, राजेंद्र नेगी तथा अनिल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगीत सिंह, लाल सिंह, अरुणा शर्मा, सुंदर लाल और वीरेंद्र एडवोकेट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक किरनेश जंग तथा दयाल प्यारी को शामिल किया गया है। अधिसूचना के अनुसार जिले के सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला परिषद व बीडीसी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तथा फ्रंटल संगठनों के प्रमुख भी संगठनात्मक सदन के सदस्य रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आनंद परमार ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरमौर कांग्रेस को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।आनंद परमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सामूहिक नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जमीनी सक्रियता पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि कांग्रेस सिरमौर में और अधिक सशक्त होकर उभरे।उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी अनुभव, समर्पण और युवा ऊर्जा का समन्वय है। सभी पदाधिकारी संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।